Showing posts with label लाईफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन. Show all posts
Showing posts with label लाईफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन. Show all posts

22 March, 2008

कोयला कर्मियों को होली का तोहफा

साऊथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड ने अपने 80 हजार कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के रूप मे कर्मचारी समूह ग्रेच्युटी योजना लागू कर होली का तोहफा दिया है।

एसईईएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बीके सिन्हा ने बताया कि लाईफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन आफ इंडिया के साथ कल रायपुर में कर्मचारी समूह ग्रेच्युटी योजना पर समझौता हुआ। कोल इंडिया के अध्यक्ष पार्थो एस भट्टाचार्य की उपस्थिति मे एलआईसी को योजना लागू करने तीन सौ करोड़ रूपयों का चेक प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी कर्मचारी निर्धारित सेवा अवधि तक की ग्रेच्युटी पाने के पात्र हो गये हैं। वर्तमान नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी को सेवाधि पूर्णता के बीच किसी भी समय सम्पूर्ण विकलांग होने या मृत्यु पर ग्रेच्युटी की राशि की गणना उस समय तक पूरी की गई सेवा वर्ष के आधार पर की जाती रही है।