08 July, 2008

सरकारी कर्मचारियों को काफ़ी ज़्यादा तनख्वाह दी जाती है!?

भारत भी उन देशों में है , जो अपने सरकारी कर्मचारियों को ऊंची तनख्वाह देता है। पिछले दशकों में यहां सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाहें काफ़ी ज़्यादा बढ़ी हैं। यहां तक कि बांग्लादेश में भी सरकारी कर्मचारियों का वेतन ज़्यादा है। कई विकासशील देशों में सरकारी कर्मचारियों को काफ़ी ज़्यादा तनख्वाह दी जाती है और इससे इन देशों में आर्थिक विकास की रफ़्तार पर बुरा असर पड़ रहा है। Asian Development Bank (एडीबी) की अध्ययन रिपोर्ट से यह बात सामने आई है।

एशिया , अफ़्रीका और लैटिन अमेरिका के 19 देशों में किए गए अध्ययन के बाद एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है , ' जिस देश में सरकारी तनख्वाह जितनी ज़्यादा है , उस देश की विकास दर उतनी ही कम है। ' हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों की संख्या ज़्यादा होने से विकास दर पर बुरा असर नहीं पड़ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वियतनाम में भी सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में काफ़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और लंबे वक्त में यह देश के लिए घातक है।

3 comments:

  1. भारत भी उन ऐसी जगह जहाँ मा अगर आप सुंदर हैं तो उपमा हमेशा उस चीज़ से दी जाती है जो कि उससे बड़ी हुआ करती है। मां-बाप और गुरू की उपमा तो ईश्वर से दी जाती है हिंदू साहित्य

    ReplyDelete
  2. अगर अगरअगर

    ReplyDelete
  3. की रफ़्तार पर बुरा असर पड़

    ReplyDelete